खटीमा में फहराया गया 215 फीट ऊँचा तिरंगा, मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खटीमा 16 अक्टूबर।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कंजाबाग तिराहा, खटीमा में 215 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत लघु सिंचाई विभाग द्वारा 47.42 लाख रुपये की लागत से स्थापित इस भव्य तिरंगे का उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर फीता काटकर व ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि खटीमा की धरती पर लहराता यह ध्वज हर नागरिक में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करेगा।

इस मौके पर लघु सिंचाई विभाग की ओर से प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजना के तहत सोलर प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में किसानों और आम जनता को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम, अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, मोहनी पोखरिया, किशन सिंह (किन्ना), जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल, अधिशासी अभियंता सुशील कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें