टनकपुर को मिली ₹36.30 करोड़ की विकास सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया 15 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपी ‘खुशियों की चाबी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चम्पावत, 16 अक्टूबर ।
टनकपुर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को क्रीड़ा स्थल छीनीगोठ, टनकपुर में आयोजित “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव” के दौरान कुल ₹36.30 करोड़ की लागत से 15 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निवेश सीमांत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का आधार बनेगा।

मुख्यमंत्री ने टनकपुर में नवनिर्मित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय भवन सहित 09 योजनाओं का लोकार्पण ₹938.33 लाख की लागत से तथा 06 योजनाओं का शिलान्यास ₹2692.56 लाख की लागत से किया।

09 योजनाओं का लोकार्पण — ₹938.33 लाख की लागत से

मुख्यमंत्री धामी ने लोक निर्माण विभाग द्वारा ₹45 लाख की लागत से निर्मित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह भवन केवल एक कार्यालय नहीं बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान का केंद्र बनेगा, जिससे प्रशासन और जनता के बीच संवाद और समन्वय और मजबूत होगा।

इसके साथ उन्होंने शिक्षा, पेयजल, पर्यटन और कानून व्यवस्था से जुड़ी कई योजनाओं का लोकार्पण किया—

फागपुर के प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूल को स्मार्ट कक्षाओं में बदला गया (₹76.40 लाख)।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय भजनपुर का पुनर्निर्माण (₹74.50 लाख)।

डेविड पेंटर स्कूल, गुदमी में दो नए कक्षा-कक्ष बने (₹16 लाख)।

भैंसियाखाल व बिचाई पंपिंग पेयजल योजनाएं (₹136.77 लाख व ₹182.61 लाख)।

कोतवाली परिसर में सिटी कंट्रोल रूम की स्थापना एवं यातायात सुधार उपकरण की आपूर्ति (₹239.05 लाख)।

पर्यटक आवास गृह टनकपुर में अवशेष कक्ष व हॉल का उच्चीकरण (₹68 लाख)।

एनएचपीसी बनबसा द्वारा टनकपुर पावर स्टेशन से पाटनी तिराहा तक सड़क मरम्मत (₹100 लाख)
06 योजनाओं का शिलान्यास — ₹2692.56 लाख की लागत से

मुख्यमंत्री ने 06 नयी परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया—ऐ

ब्रिडकुल द्वारा राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में परीक्षा हॉल का निर्माण (₹826.99 लाख)।

जल संस्थान द्वारा लादीगाड़ श्री पूर्णागिरी पंपिंग पेयजल योजना (₹811.70 लाख)।

ठुलीगाड़/बाबलीगाड़ पेयजल योजना (₹712.87 लाख)।

ग्राम खिरद्वारी में बुक्सा व राजी जनजाति हेतु बहुउद्देशीय भवन (₹60 लाख)।

पीएचसी बनबसा में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (₹50 लाख)।

एनएचपीसी बनबसा द्वारा मां पूर्णागिरि धाम के श्रद्धालुओं हेतु ग्राम चुका में शेड निर्माण (₹231 लाख)।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “इन योजनाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और पर्यटन के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन आएगा। सीमांत क्षेत्र की जनता को अब विकास की मुख्यधारा से और तेजी से जोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रीप परियोजना के तहत प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 5 ई-रिक्शा की सौगात दी। उन्होंने स्वयं महिलाओं को इन ‘खुशियों की चाबियाँ’ सौंपते हुए कहा—
“यह ई-रिक्शा केवल वाहन नहीं, बल्कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता और गरिमा की नई पहचान हैं। इसके माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी और परिवहन क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित करेंगी।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य महिलाओं को सहायता प्राप्तकर्ता नहीं, बल्कि ‘सशक्त उद्यमी’ बनाना है। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय, तकनीकी व प्रशिक्षण सहायता दी जा रही है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनें और अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करें।
कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री श्याम नारायण पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और हजारों की संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें