देहरादून 9 अक्टूबर
। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अग्निपथ योजना न केवल युवाओं के लिए हतोत्साहित करने वाली है, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए भी खतरनाक है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत भर्ती होने वाले अग्निवीरों को युद्ध में मारे जाने पर न तो शहीद का दर्जा मिलेगा और न ही रिटायरमेंट पर पेंशन या अन्य सुविधाएं।
धस्माना ने कहा कि कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आते ही अग्निपथ योजना को रद्द कर सेना में भर्ती की पुरानी प्रक्रिया शुरू करेगी।प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग अध्यक्ष कर्नल राम रतन सिंह नेगी ने रथ यात्रा के प्रथम चरण का अनुभव साझा करते हुए कहा कि देहरादून से श्रीनगर गढ़वाल तक यात्रा में लोगों ने इस अभियान को भरपूर समर्थन दिया। उन्होंने बताया कि कोटद्वार, लैंसडाउन, गुमखाल, सतपुली, पौड़ी और श्रीनगर में आयोजित जन सभाओं में युवाओं और पूर्व सैनिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।उन्होंने आगे कहा कि यात्रा का दूसरा चरण कुमाऊं मंडल के दो जिलों में, तीसरा गढ़वाल में और अंत में तराई के जिलों में होगा।पत्रकार वार्ता में सूबे गोपाल सिंह गड़िया, खुशाल सिंह राणा, कैप्टन सहदेव शर्मा, बलवीर सिंह पंवार, हवालदार महेश कुकरेती, आर.पी. ध्यानी और श्रम विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कौशल शामिल थे।









