मुख्यमंत्री धामी ने PHDCCI वार्षिक सत्र में निवेश और औद्योगिक विकास की रूपरेखा पेश की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली, 09 अक्टूबर 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नई दिल्ली में PHD चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 120वें वार्षिक सत्र में शामिल हुए। उन्होंने उत्तराखंड में औद्योगिक विकास, निवेश और स्टार्टअप्स के लिए किए जा रहे कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में अब तक ₹3.56 लाख करोड़ के निवेश समझौते हुए हैं और 1 लाख करोड़ के प्रस्तावों पर काम तेजी से जारी है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में सिंगल विंडो सिस्टम, 30 से अधिक नीतियों और मेगा इंडस्ट्रियल पॉलिसी के माध्यम से निवेश को प्रोत्साहित करने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने काशीपुर, सितारगंज, पंतनगर और रुद्रपुर में नए औद्योगिक पार्क, स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप और प्लग एंड प्ले फैक्ट्रियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में एचीवर्स और ‘स्टार्टअप रैंकिंग’ में लीडर बन चुका है।

धामी ने आगे कहा कि राज्य में 60 करोड़ रुपये की लागत से यू-हब और 200 करोड़ रुपये के वेंचर फंड की स्थापना से स्टार्टअप्स को नई उड़ान मिलेगी। इसके साथ ही, 28 से 30 नवंबर 2025 तक देहरादून में आपदा प्रबंधन पर विश्व शिखर सम्मेलन (WSDM) का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में PHDCCI के अध्यक्ष हेमंत जैन, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता व राजीव जुनेजा, पूर्व अध्यक्ष संजीव अग्रवाल और विभिन्न उद्योगपति उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें