

देहरादून, 09 अक्टूबर ।
डाक विभाग द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 06 से 10 अक्टूबर 2025 तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभाग की विभिन्न नागरिक केंद्रित योजनाओं, नई तकनीकों और जनसहभागिता को बढ़ावा देने हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
चीफ पोस्ट मास्टर जनरल शशी सालवानी ने जीपीओ देहरादून के सभागार पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान 06 अक्टूबर को प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया, जिसमें कर्मचारियों एवं ग्राहकों के लिए नई तकनीक आधारित प्रश्नोत्तरी और अनुभव साझा किए गए।07 अक्टूबर को वित्तीय समावेशन दिवस के अंतर्गत राज्यभर में “डाक चौपाल” आयोजित कर डाक योजनाओं की जानकारी दी गई।
08 अक्टूबर को फिलैटली एवं नागरिक सेवा दिवस मनाया गया, जिसमें स्कूलों में प्रतियोगिताएँ और “दीनदयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना” व “दाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता” के तहत 1,149 एवं 3,415 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं।09 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस पर “पोस्टथॉन” रिले, वृक्षारोपण और विजेताओं का सम्मान किया गया।10 अक्टूबर को ग्राहक दिवस के रूप में नुक्कड़ नाटकों व संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
पोस्ट मास्टर जनरल ने बताया 1 अक्टूबर 2025 से नई स्पीड पोस्ट दरें लागू की गई हैं। स्थानीय स्तर पर 50 ग्राम तक ₹19 से शुरू होकर 500 ग्राम तक ₹93 तक शुल्क निर्धारित है।
छात्रों को 10% तथा नए उपयोगकर्ताओं को 5% छूट दी जाएगी।
प्रत्येक वस्तु पर ₹5 (GST सहित) की ‘ओटीपी डिलीवरी’ व ‘पंजीकरण सेवा’ सुविधा जोड़ी गई है।
आईटी 2.0 – उन्नत डाक प्रौद्योगिकी (APT) लॉन्च :
राज्य के सभी 2,737 डाकघरों को नए स्वदेशी “APT प्लेटफॉर्म” से अपडेट किया गया है।
इस सॉफ्टवेयर में Dynamic QR भुगतान, OTP डिलीवरी, e-IPO, ऑनलाइन बुकिंग, ट्रैकिंग और एडवांस रिपोर्टिंग सिस्टम जैसी सुविधाएँ शामिल हैं।राज्य के 324 डाकघरों में काउंटर समय बढ़ाया गया है, जिनमें 6 कार्यालय 24×7 और 28 कार्यालय रविवार एवं अवकाशों पर भी खुले रहते हैं।Speed Post/Parcel: वर्ष 2025-26 (सितंबर तक) में क्रमशः 8.86 लाख व 3.93 लाख आर्टिकल्स बुक हुए।
चीफ पोस्ट मास्टर जनरल शशी सावनी ने कहा एवं आरपीएलआई: अगस्त 2025 तक ₹67.37 करोड़ व ₹51.87 करोड़ प्रीमियम अर्जित।
अल्प बचत योजनाएँ: 30 सितंबर तक 45.78 लाख सक्रिय खाते।
मीडिया पोस्ट सेवाएँ: सरकारी एवं निजी संस्थानों के विज्ञापन हेतु विभिन्न माध्यमों से प्रचार सुविधा।
गंगाजल ₹30 प्रति बोतल और बद्रीनाथ-केदारनाथ प्रसादम सेवा डाकघरों के माध्यम से उपलब्ध।
आधार एवं पासपोर्ट सेवा केंद्र: क्रमशः 210 व 6 केंद्र कार्यरत।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB): AEPS, CELC (बच्चों के आधार पंजीकरण), और GAG बीमा योजनाएँ सफलतापूर्वक संचालित।
महाविद्यालयों में GenZ हेंग-आउट स्पेस और कैंपस डाकघरों की स्थापना की प्रक्रिया जारी।PM रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत MSME इकाइयों का सत्यापन कार्य डाक विभाग द्वारा किया जा रहा है।वर्तमान वित्तीय वर्ष में 03 उप-डाकघर और 16 नई शाखाएँ खोली गईं।36 पार्सल पैकेजिंग यूनिट्स की स्थापना पार्सलों के सुरक्षित प्रेषण हेतु की गई है। इस अवसर पर उत्तराखंड पोस्टल सर्विस के डायरेक्टर अनसूया प्रसाद चमौली आदि उपस्थित थे।









