
लैंसडाउन, 09 सितम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आज लैंसडाउन पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी कर्मभूमि को नमन करते हुए परेड मैदान की पावन धरा की मिट्टी को माथे पर लगाया और मातृभूमि के प्रति आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि 13 नवम्बर 1976 को गणेश जोशी ने एक राइफलमैन के रूप में यहीं से भारतीय सेना में भर्ती होकर देशसेवा का संकल्प लिया था। वर्षों बाद उसी भूमि पर लौटकर मंत्री जोशी भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि लैंसडाउन उनकी जीवन यात्रा की प्रेरणा और गौरव का प्रतीक है।इस अवसर पर गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृतलाल, पौड़ी के मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत सहित सैन्य अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 60








