कार और ट्राला की टक्कर में चार युवकों की दर्दनाक मौत एक गंभीर रूप से घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 22 जून ।रविवार सुबह आसारोड़ी चेकपोस्ट के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ । जिसमें कार सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
पुलिस ने बताया कि सहारनपुर की ओर से आ रहा एक सीमेंट लदा ट्राला एच आर 63एफ 5353 के पीछे तेज रफ्तार से आ रही मारुति रिट्ज कार एच आर 42ई 2701आ रही थी कि आसारोड़ी चैक पोस्ट के समीप ट्राले ने अचानक तेजी से ब्रेक लगाने से कार ट्राला के नीचे घुस कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार ट्राला में कार अंदर घुस गयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फायर सर्विस यूनिट ने मशीन कटर से कार के दरवाजे काटकर शवों को बाहर निकाला। कार में सवार पांच युवकों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को दून अस्पतालपहुंचाया ।
मृतकों अंकुश पुत्र अजीत निवासी पुरखास धीरन जिला सोनीपत, हरियाणा,पारस, पुत्र जयकरण निवासी पुरखास धीरन जिला सोनीपत, हरियाणा,अंकित पुत्र राजेश निवासी मेरिडा तहसील जुलाना जिला जींद, हरियाणा,नवीन, पुत्र नरेश निवासी खेड़ी, तहसील रोहतक, हरियाणा और
घायल विनय, पुत्र विजय निवासी पुरखास धीरन जिला सोनीपत थे । हरियाणा पुलिस ने ट्राला चालक
आफताब पुत्र जुल्फिकार निवासी शेखपुरा कदीम, थाना देहात कोतवाली, जिला सहारनपुर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हादसे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें