ओएनजीसी ने जनता को समर्पित किया नवनिर्मित कौशल विकास भवन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

“ओएनजीसी के प्रधान निगमित प्रशासन नीरज कुमार शर्मा, इंचार्ज सीएसआर चंदन सुशील साजन ने किया लोकार्पण”

टिहरी 14 जून ।जनपद के चम्बा विकासखण्ड के ग्राम सभा माणदा में ओएनजीसी द्वारा वित्त पोषित नव निर्मित कौशल विकास भवन का शनिवार को लोकार्पण मुख्य अतिथि प्रधान निगमित प्रशासन, ओएनजीसी नीरज कुमार शर्मा, अति विशिष्ट अतिथि चंदन सुशील साजन इंचार्ज सीएसआर ओएनजीसी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर एचसीए नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि ओएनजीसी कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और वहां के ग्रामीणों के हितों को देखते हुए कार्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) मद से इस प्रकार के सकारात्मक कार्य कर रही है । इसी क्रम में ओएनजीसी के वित्तीय सहयोग से कार्यदायी संस्था समृद्ध मिशन सोसाइटी द्वारा
इस मौके पर मुख्य अतिथि नीरज कुमार शर्मा, अति विशिष्ट अतिथि चंदन सुशील साजन, अवनीश कुमार यादव, अरुण सिंह का संस्था सचिव सुभाष चन्द्र सकलानी, मुख्य परामर्श दाता विनोद डोभाल एवं सुन्दर सिंह बिष्ट पूर्व प्रधान माणदा, सुनील बिष्ट द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर संस्था सचिव सुभाष चंद्र सकलानी ने बताया कि नव निर्मित कौशल विकास भवन का निर्माण आगामी समय में क्षेत्र के ग्रामीण युवक-युवतियों को स्वरोजगार एवम् रोजगारपरख कार्यक्रमों के जरिये आत्म निर्भर बनाने के उदेश्य से संपन्न किया गया। उन्होंने कहा कि 17.25 लाख से नव निर्मित कौशल विकास भवन के निर्माण होने से भविष्य में स्थानीय लोगों को स्वरोजगार परख प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने का अवसर मिल सकेगा।
इस अवसर पर भाव सिंह बिष्ट, कुँवर सिंह, भगत सिंह, बुद्धि सिंह, सोमवारी दास, आशा देवी, विजोरा देवी, रजनी देवी, निर्मला देवी, पूजा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें