चम्पावत 24 । यूकॉस्ट द्वारा संचालित महिला प्रौद्योगिकी केंद्र में जूट बैग बनाने का प्रशिक्षण में जिला विकास अधिकारी दिनेश दिगारी ने महिला प्रौद्योगिकी केंद्र का दौरा किया और उपस्थित महिलाओं से प्रशिक्षण की बारीकी को समझा और अपने अनुभव को साझा किया ।
इस प्रशिक्षण को निर्मला सोशल रिसर्च सेंटर हल्द्वानी की आशा सुयाल और कविता द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है, इस अवधि में जूट से पर्स, बैग आदि बनाना सिखाया जा रहा है, इस अवसर पर आदर्श चम्पावत समन्वयक इंद्रेश लोहनी ने अवगत कराया कि यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो दुर्गेश पंत द्वारा महिला प्रौद्योगिकी केंद्र मैं विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है , इनका उद्देश्य महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करना है और मुख्यमंत्री की परिकल्पना आदर्श चम्पावत को मूर्त रूप देना है, हम सभी का सौभाग्य है कि हम मुख्यमंत्री जी की विधानसभा क्षेत्र के हैं, भविष्य में अनेकों प्रशिक्षण कार्यक्रम होने हैं इस हेतु जरूरी है कि हम जिस प्रशिक्षण मैं प्रतिभाग कर रहे हैं उसे पूरा सीखें, जिला विकास अधिकारी दिनेश दिगारी ने महिलाओं से प्रशिक्षण में मन लगाकर सीखने का अनुरोध किया और साथ इसके बाद अपना व्यवसाय शुरू करने का आग्रह किया, इस अवसर पर संतोष कर्नाटक,कमला डांगी, जानकी जोशी, पुष्पा जोशी, संगीता खर्कवाल, भावना भट्ट, नेहा आदि उपस्थित थे








