देहरादून 20 मई ।
सेलाकुई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान दो नशा तस्कर वसीम उर्फ तोता पुत्र शाहिद निवासी रामपुर थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र 35 वर्ष ,दिलशाद उर्फ सानू पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी रामपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र 35 वर्ष के पास से 30.33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सेलाकुई थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29/60 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि अभियुक्त वसीम उर्फ तोता गांव में परचून की दुकान चलाता है तथा शहजाद उर्फ सोनू मजदूरी का कार्य करता है, दोनो अभियुक्त नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिये उनके द्वारा सेलाकुई के आद्यौगिक क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों तथा आस-पास के शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों को नशा बेचकर मुनाफा कमाने की योजना बनाई। जिसके तहत उनके द्वारा तस्लीम निवासी रामपुर वसीम निवासी मिर्जापुर सहारनपुर , बिलाल निवासी कुंजविहार, जीशान निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर तथा शाहबाज निवासी खुशालपुर थाना सहसपुर से स्मैक खरीदी गयी थी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के पश्चात से ही प्रकाश में आये पांचो अभियुक्त फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। स्मैक पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक पी०डी० भट्ट थानाध्यक्ष सेलाकुई, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार थाना सेलाकुई, उपनिरीक्षक अनित ,हैड कांस्टेबल प्रदीप कुमार , कांस्टेबल प्रवीण , फरमान , सोहन,अनिरुद्ध शामिल थे।







