प्रेक्षक एम मालथी ने रविवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत स्थानीय गोरल चौड़ मैदान में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर मतगणना स्थल में की जा रही विभिन्न व्यवस्था पेयजल, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंपावत 02 जून 2024 । नारायण दत्त भट्ट।
प्रेक्षक एम मालथी ने रविवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत स्थानीय गोरल चौड़ मैदान में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर मतगणना स्थल में की जा रही विभिन्न व्यवस्था पेयजल, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया

एवं ड्यूटी में तैनात सुरक्षा बल के साथ ही अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना 4 जून को स्थानीय गोरल चौड़ मैदान के निकट नगर पालिका हाल तथा वन पंचायत भवन में होनी है। जिसकी तैयारियों को लेकर आज मा.प्रेक्षक ने निरीक्षण कर मतगणना को लेकर की जा रही समस्त व्यवस्थाओं को देखा एवं अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी दिए गए दायित्वों को बिना किसी लापरवाही के पूरा करा।
इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, एआरओ आकाश जोशी, रिंकु बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें