एंटी ड्रग सेल द्वारा किशोरों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और उसके दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लोहाघाट 26 अप्रैल।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट के एंटी ड्रग सेल द्वारा एक व्याख्यान कार्यक्रम संपन्न करवाया गया जिसमें मनोविज्ञान विभाग की डॉ. रेखा जोशी द्वारा एक व्याख्यान दिया गया व्याख्यान का विषय “किशोरों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और उसके दुष्परिणाम “रहा । एंटी ड्रग सेल एवं नमामि गंगे के इस संयुक्त कार्यक्रम में लोहाघाट नगर के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 82 विद्यार्थी उपस्थित थे । व्याख्यान के पश्चात डॉ.रेखा जोशी द्वारा विद्यार्थियों के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए गए तथा जिज्ञासाओं पर परामर्श दिया गया । डॉ. रेखा जोशी ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के मनोवैज्ञानिक कारण एवं उसके दुष्परिणाम बताये । संपूर्ण सत्र बहुत ही प्रेरणादायक एवं परस्पर संवादात्मक रहा । कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता,नोडल डॉ. लता कैड़ा एवं डॉ.पंकज कुमार टम्टा,डॉ. सुमन पांडे सहित अनेक प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

और पढ़ें