चंपावत 24 अप्रैल ।
बहुउद्देश्यीय प्रा० कृषि ऋण सहकारी समिति लि० (MPACS) दूबड़, विकासखण्ड-पाटी, चम्पावत में वित्तीय अनियमितता के तहत हुई कार्यवाही*
चम्पावत के पाटी में बहुउद्देशीय प्रा० कृषि ऋण सहकारी समिति के सचिव, श्री जय राम (वर्तमान में निलंबित)के खिलाफ एफआईआर दर्ज। यह एफआईआर 81,08,848.00 (इक्यासी लाख आठ हजार आठ सौ अड़तालीस) की धनराशि के गबन एवं वित्तीय कूटरचना के तहत दर्ज की गई है।एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि श्री जय राम ने समिति में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए समिति की निधियों का गबन, फर्जीवाड़ा एवं घोर लापरवाही की है।
जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देश पर ADO सहकारिता पाटी के द्वारा आरोपी सचिव जय राम के खिलाफ पाटी थाने में तहरीर दी गई। इसके तहत गुरुवार दिनांक 23 अप्रैल को धारा 316, 318, 336 और 338 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है । थाना अध्यक्ष ने बताया कि जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद की सभी सहकारी समितियों में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु नियमित लेखा परीक्षण, निरीक्षण, एवं सदस्य जागरूकता अभियान आयोजित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।








