देहरादून 24 अप्रैल ।फ्यूचर जेनेराली इंडिया इंश्योरेंस (एफजीआईआई) ने गर्व के साथ ’हैल्थ शील्ड एडवाइज़र’ टूल लांच करने की घोषणा की है। यह स्वास्थ्य बीमा उद्योग का पहला, इनोवेटिव एआई-संचालित टूल है जिसे लोगों को उनकी खास जीवनशैली के मुताबिक स्वास्थ्य बीमा कवरेज की उपयुक्त राशि निर्धारित करने में सहायता करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। https://needanalysis.futuregenerali.in/ पर उपलब्ध यह यूजर-फ्रेंडली प्लैटफॉर्म लोगों को उनकी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के लिए उचित कवर का आकलन करने की प्रक्रिया को सरल बनाता है।
ऐसा अनुमान है कि भारत में स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा का अंतर लगभग 73 प्रतिशत है और इसकी मुख्य वजहें हैं- अपर्याप्त बीमा कवरेज तथा चिकित्सा महंगाई सहित स्वास्थ्य देखभाल की बढ़ती लागत।
‘हैल्थ शील्ड एडवाइज़र’ का लक्ष्य जेनरेटिव एआई सहित उन्नत एआई तकनीकों का लाभ उठाकर इस अंतर को मिटाना है, ताकि पर्सनलाइज़्ड बीमा कवरेज के सुझाव दिए जा सकें। उम्र, स्वास्थ्य संबंधी आदतों और जीवनशैली से जुड़े कई सरल सवालों के जवाब देकर, उपयोगकर्ता बीमा कवरेज राशि के लिए कस्टमाइज़्ड सुझाव प्राप्त कर सकते हैं जो उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं के मुताबिक हों। यह सुनिश्चित करता है कि ग्राहक अपनी वर्तमान जीवनशैली के आधार पर ऐसी कवरेज चुनें जो उनकी अपनी आवश्यकताओं को सटीक रूप से दर्शाता हो।
हैल्थ शील्ड एडवाइज़र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए फ्यूचर जेनेराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की चीफ मार्केटिंग, कस्टमर और इम्पैक्ट ऑफिसर रुचिका वर्मा ने कहा, ’’फ्यूचर जेनेराली में, हम ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने हेतु टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हैल्थ शील्ड एडवाइज़र का लांच स्वास्थ्य बीमा चुनने की प्रक्रिया को सरल, अधिक पारदर्शी और वास्तव में व्यक्तिगत बनाने की हमारी कोशिशों में हो रही एक महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है। उन्नत एल्गोरिदम और डेटा-संचालित जानकारी का लाभ उठाकर, हैल्थ शील्ड एडवाइज़र ग्राहकों को एक निर्बाध, इन्ट्यूटिव इंटरफ़ेस के साथ सशक्त बनाता है जो उनकी विशिष्ट स्वास्थ्य आवश्यकताओं और जीवनशैली के आधार पर सही योजना चुनने में उनका मार्गदर्शन करता है।’’








