सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास करने वाले के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 20 जनवरी।
सहायक आयुक्त व्यापार कर विभाग देहरादून राजीव तिवारी द्वारा कोतवाली डालनवाला में तहरीर दी कि एक वायरल पत्र जिसमें उत्तराखंड सरकार द्वारा तम्बाकू उत्पादों की खरीद तथा वितरण का कार्य मेसर्स इंडसन भारत कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड, प्लॉट नंबर 30, द्वितीय तल, शिवाजी मार्ग, नजफगढ़ रोड, नई दिल्ली नाम की कंपनी के निदेशक रमा कांत राम तथा समीर दास को राज्य में तम्बाकू उत्पादों की खरीद और वितरण व्यवस्था के लिए राज्य नोडल एजेंट के रूप में नामित किये जाने तथा उक्त कंपनी द्वारा 25 लाख रुपये प्रति वर्ष राज्य सरकार को भुगतान दिए जाने के संबंध में अवर सचिव जगत सिंह रौतेला के हस्ताक्षर किया गया एक कूटरचित एवं फर्जी नियुक्ति पत्र प्रसारित किया जा रहा है, जबकि उत्तराखंड शासन द्वारा ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया है, राज्य सरकार की छवि धूमिल करने के लिए उक्त कूटरचित फर्जी पत्र को प्रसारित किया जा रहा है।
तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर धारा- 318(4), 356(3) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है, जिसमें अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें