मुख्यमंत्री क़े मीडिया कोऑर्डिनेटर भाजपा क़े लिए मांग रहे वोट: गरिमा दसौनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 11 जनवरी ।
कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भाजपा पर आरोप लगते हुए कहा कि निकाय चुनाव मे भाजपा की हालत पतली हो गई है । डोईवाला मे कांग्रेस की मजबूत स्थति को देखकर मुख्यमंत्री धामी ने सरकारी वेतन पर रखे लोगों को प्रचार मे उतार दिया है । उन्होंने कहा कि डेढ़ लाख रुपये सरकारी वेतन पर रखे मीडिया को-ऑर्डिनेटर हरीश कोठारी की प्रचार करते फोटो वायरल हुई है। उन्होंने कहा कि डोईवाला मे कांग्रेस प्रत्याशी सागर मनवाल का नगर पालिका अध्यक्ष बनना तय है ।

Leave a Comment

और पढ़ें