
देहरादून 12 अक्टूबर ।थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोथोरोवाला स्थित सपेरा बस्ती पुल के पास एक महिला को 12.78 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहे चेकिंग अभियान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सपेरा बस्ती पुल के पास चेकिंग की। इस दौरान महिला को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 12.78 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार महिला की पहचान बुलबुल (28) पत्नी रोहित, निवासी मोथोरोवाला सपेरा बस्ती, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
स्मैक पकड़ने वाली पुलिस टीम में चौकी बायपास प्रभारी उपनिरीक्षक विनय मोहन द्विवेदी, कांस्टेबल हितेश, महिला कांस्टेबल रजनी और कांस्टेबल बृजमोहन शामिल रहे।








