
देहरादून, 2 अगस्त। क्लीन एंड ग्रीन एनवायरनमेंट समिति ने मानसून सत्र के तहत अपना चौथा वृक्षारोपण अभियान सेलाकुई के जमनपुर में आयोजित किया। अभियान के दौरान छायादार, फलदार और फूलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया गया।
समिति के अध्यक्ष राम कपूर ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की भी अपील की।
कार्यक्रम में सहसपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता आर्यद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समिति के सदस्यों के साथ पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए समिति द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियानों की सराहना की।
जमनपुर के पार्षद अरशद अली ने अभियान में पूर्ण सहयोग देते हुए ग्राम समाज की भूमि की साफ-सफाई कराकर पौधरोपण के लिए गड्ढे तैयार करवाए। वहीं, गांव के लोगों ने भी एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाई और लगाए गए पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
अभियान में समिति के अध्यक्ष एवं संस्थापक राम कपूर, सचिव जेपी किमोठी, कोषाध्यक्ष शंभू शुक्ला, संयोजक नितिन कुमार, दीपक वासुदेव, अमरनाथ कुमार, राजेश बाली, राजेश भाटिया, कुलजिंदर सिंह, नमित चौधरी, संतन रावत, गौरव सोनकर, मंजुला रावत, पियूष निगम, जीवन झा, मनोज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य, स्थानीय नागरिक और बच्चों ने सहभागिता की।







