पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 19 मई। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उनके अंतिम संस्कार 20 मई को पूरे राजकीय एवं पुलिस सम्मान के साथ संपन्न किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। शासन के मुताबिक, खंडूड़ी के आकस्मिक निधन के चलते 19 मई से 21 मई तक प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। साथ ही, किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
इसके अलावा, 20 मई (बुधवार) को उनकी अंत्येष्टि के अवसर पर प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, ताकि आमजन भी अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। खंडूड़ी के निधन को प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक वर्गों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें