चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देहरादून 06 मई। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) उत्तराखंड के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह देश के बड़े किसान नेता थे और उन्होंने अपने कार्यकाल में किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी पार्टी और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि उन्हें चौधरी अजीत सिंह के साथ कार्य करने का अवसर मिला, जो उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में वे राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ भी कार्य कर रहे हैं और तीसरी पीढ़ी में भी वही समर्पण और कार्यशैली देखने को मिलती है, जो पहले देखने को मिलती थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल देश के किसानों और हर वर्ग के साथ खड़ा है।
डॉ. यशवीर सिंह ने यह भी कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त के नेतृत्व में उत्तराखंड में रालोद का विस्तार हो रहा है, जिससे शीर्ष नेतृत्व भी संतुष्ट है और पार्टी का भविष्य प्रदेश में मजबूत होता दिखाई दे रहा है।
इस दौरान पप्पू मेजर सिंह चौहान को राष्ट्रीय महासचिव (SC/ST प्रकोष्ठ) नियुक्त किए जाने पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में संजय तितोरिया, रवीना पाली, संतोष यादव, मोहिनी चौधरी, राधा रानी सिंह चौहान, कजेंद्र कौर, मिस्टी चौहान, रीना चौहान, उज्जवल नायक, शिवराज सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें