हरिद्वार में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार 1 मई। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, कोच, अभिभावक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त मंच प्रदान करती हैं और राज्य में खेल संस्कृति को नई दिशा देती हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के विकास और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने के साथ ही सरकारी सेवाओं में खिलाड़ियों को 4 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई है।रेखा आर्या ने कहा कि आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले बड़े खेल आयोजनों में प्रदेश के खिलाड़ियों के पास अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर है। सरकार द्वारा बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं, खेल अवसंरचना और प्रोत्साहन योजनाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने का आह्वान किया और कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन लगातार प्रयास ही सफलता की कुंजी है।
कार्यक्रम के अंत में खेल मंत्री ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी और सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

और पढ़ें