
देहरादून, 16 मार्च। राजपुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने चैकिंग के दौरान लगभग 34 लाख रुपये कीमत की 112 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में लिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। राजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एएनटीएफ की टीम होटल, रेस्टोरेंट, बार, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर राहुल चौधरी उर्फ जोगी 35 वर्ष पुत्र स्व. जोगिंदर सिंह निवासी ग्राम नियामतपुर, पोस्ट जीतपुर पलड़ी, थाना नगीना, जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश को 112 ग्राम अवैध हेरोइन लगभग करीब 34 लाख रुपये अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना राजपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। घटना में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार यूके-08-एके-9703 को भी सीज कर दिया गया है।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना क्षेत्र का रहने वाला है और खुद भी नशे का आदी है। अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने अन्य नशेड़ियों को स्मैक बेचने का काम शुरू किया था। आरोपी सहारनपुर और बिजनौर के स्थानीय तस्करों से हेरोइन खरीदकर देहरादून में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम
आईटी पार्क चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अर्जुन गुसाई, जाखन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक द्विवेदी, कांस्टेबल मुकेश और एएनटीएफ के हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह शामिल रहे।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 23








