23 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 16 मार्च ।सिखों के पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 23 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

सोमवार को सचिवालय में नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा, अध्यक्ष, श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि इस वर्ष हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

बैठक के दौरान आगामी यात्रा की व्यवस्थाओं तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी की गई। मुख्य सचिव ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी ली और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया कि यात्रा अवधि में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।

Leave a Comment

और पढ़ें