जनरल बिपिन रावत की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

देहरादून 16 मार्च।मुख्यमंत्री ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत और उत्तराखंड के गौरव की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मां भारती की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले जनरल बिपिन रावत अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि जनरल रावत का व्यक्तित्व और कृतित्व देश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा के प्रति जनरल बिपिन रावत का समर्पण अतुलनीय था। उनका नेतृत्व, दूरदर्शिता और देश के प्रति अटूट निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें