खड़क बहादुर फुटबॉल टूर्नामेंट में 12 गढ़वाल राइफल्स और प्रेरणा एफसी की शानदार जीत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। 56 वें अमर शहीद खड़क बहादुर फुटबॉल टूर्नामेंट के दो मुकाबलों में 12 गढ़वाल राइफल्स और प्रेरणा एफसी ने शानदार जीत दर्ज की।पहले मैच में 12 गढ़वाल राइफल्स ने रायवाला एफसी को 4-0 से पराजित किया। टीम की ओर से अमित ने 44वें मिनट, मनीष ने 45वें मिनट, सुचारू ने 48वें मिनट और वरुण ने 60वें मिनट में गोल दागे। 12 गढ़वाल राइफल्स के खिलाड़ी प्रवेश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।दूसरे मुकाबले में प्रेरणा एफसी ने 5 गढ़वाल राइफल्स को 2-1 से हराया। प्रेरणा की ओर से दिव्यांशु ने 33वें और 44वें मिनट में दो गोल किए, जबकि 5 गढ़वाल राइफल्स की ओर से 36वें मिनट में एकमात्र गोल किया गया। दिव्यांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।मैच रेफरी की भूमिका महेंद्र, धर्मू, रवि, एस.डी.एस. रावत, दीपक और अजय तिवारी ने निभाई।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उत्कर्ष गुप्ता प्रदेश मंत्री, भाजपा युवा मोर्चा, गोपाल क्षेत्री महामंत्री गोरखाली सुधार सभा तथा कुलदीप पंत महानगर अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा उपस्थित रहे।टूर्नामेंट के अगले मुकाबले 23 फरवरी 2026 को खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 12:30 बजे रुद्राक्ष 11 और रायपुर 11 के बीच होगा, जबकि दूसरा मैच दोपहर 2:30 बजे थंडर बॉयज और सी.टी. यंग के बीच खेला जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें