गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम के अंतिम चरण की प्रगति पर की समीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 16 फरवरी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में गुनियाल गांव में बन रहे सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोकार्पण से पूर्व सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

मंत्री ने कहा कि सैन्य धाम केवल एक स्मारक भर नहीं है, बल्कि यह वीर शहीदों के सम्मान और प्रदेश की गौरवशाली सैन्य परंपरा का प्रतीक है। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए कार्यक्रम को गरिमामय बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि यह धाम उत्तराखंड के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को समर्पित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा।

बैठक में मंत्री ने (यूपीएनएल) से जुड़े अधिकारियों को विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित व्यवस्था के तहत 50 प्रतिशत अवसर पूर्व सैनिकों को तथा शेष 50 प्रतिशत गैर-सैनिक युवाओं को दिए जाएं, ताकि सभी को समान रूप से लाभ मिल सके।

इस अवसर पर सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, अपर सचिव श्याम सिंह, यूपीएनएल के एमडी ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट, उपनिदेशक विंग कमांडर निधि बधानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें