देहरादून। नारायण दत्त भट्ट।18 जुलाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों ने दिवंगत विधायक श्रीमती शैला रानी रावत के आकस्मिक निधन पर 02 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल ब्लॉक मुख्यालय में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को उच्चीकृत सुविधाओं से युक्त किये जाने तथा चिकित्सालय का नाम शहीद हवलदार हरेन्द्र सिंह रावत के नाम पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की है।
इस संबंध में सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि यह निर्णय शहीद हवलदार हरेन्द्र सिंह रावत की बहादुरी और बलिदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से लिया गया है। उच्चीकृत स्वास्थ्य सुविधाएं क्षेत्रीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगी और उनके स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करेंगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में गुरूवार को सचिवालय में चार धाम यात्रा पर आने वाले दर्शनार्थियों की सुरक्षा बीमा के तहत मानव उत्थान सेवा समिति ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड द्वारा बीमा प्रीमियम की धनराशि सेवाकर सहित 3,67,995 (तीन लाख सड़सठ हजार नौ सौ पिचानबे) की धनराशि का चैक श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को सौंपा गया।
इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज, बी.के.टी.सी. अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, डीजीएम यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड सुश्री गीता आनंद, सीनियर मैनेजर 
जितेन्द्र सिंह, श्री सुयश रावत आदि उपस्थित थे।








