Day: July 18, 2024

उत्तराखण्ड चिकित्सा चयन आयोग द्वारा दिनांक 25 मई को अभिलेख सत्यापन कलेण्डर जारी किया गया है जिसमें 1455 नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती वर्षवार ज्येष्ठता क्रम से होनी चाहिए है जिसमें अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया 9 जुलाई 2024 से प्रारम्भ हो चुकी है। प्रदेश के समस्त बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी इस कलेण्डर से संतुष्ट नहीं है। क्योंकि इसमें उन्हीं लोगों ने दुबारा आवेदन कर दिया है जिन्होंने पिछले वर्ष स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत 1564 पदों पर हुए चयन के बाद स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति पा चुक चयन आयोग द्वारा दुबारा से चयन के लिए इन्हीं लोगों को दुबारा से बुलाया गया है। जिसमें जूनियर बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों के सामने बेरोजगारी का संकट आ गया है इसमें भारी आक्रोश व्याप्त ।

पावन धाम/मन्दिर को लेकर कैबिनेट के निर्णय से होगा सभी शंकाओं का निवारण : भट्ट कैबिनेट निर्णय से धाम के नामों के दुरुपयोग की सभी संभावनाएं समाप्त आपदाकाल में गैरसैण में सत्र आयोजित करने का साहसिक निर्णय हमारी प्रतिबद्धता

हीमोफीलिया मरीजों को लेकर गंभीर सीएम धामी, कहा नहीं होने दी जायेगी हीमोफीलिया फैक्टर व दवाईयों की कोई कमी* *राज्य में पंजीकृत हैं 273 हीमोफीलिया से ग्रसित रोगी, सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है हीमोफीलिया फैक्टर*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हेली सेवाओं के विस्तार के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक जनपद और महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल हवाई सेवा से जुड़े इस दिशा में तेजी से कार्य किये जाएं। जौलीग्रांट के साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की व्यवस्था तथा इनके विस्तारीकरण एवं अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर भी ध्यान देने को कहा है। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों एवं पर्यटकों को बेहतर हवाई सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु टिकट बुकिंग एवं टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिये भी कारगर व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने पर ध्यान देने को कहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल ब्लॉक मुख्यालय में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को उच्चीकृत सुविधाओं से युक्त किये जाने तथा चिकित्सालय का नाम शहीद हवलदार हरेन्द्र सिंह रावत के नाम पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की है