हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट उत्तराखंड की बैठक में  सदस्यता विस्तार और सामाजिक योजनाओं पर बनी रणनीति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

देहरादून, 08 दिसंबर 2025

हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट उत्तराखंड शाखा की बैठक डांडी गढ़ी कैंट मिनी मसूरी, देहरादून में संस्था की अध्यक्ष पूजा सुब्बा चंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में ट्रस्ट की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक में   योगऋषि स्वामी रामदेव और आयुर्वेद  आचार्य बालकृष्ण से प्रेरणा लेते हुए ट्रस्ट समाजहित में अपने कार्यों को और अधिक सशक्त करने, ट्रस्ट की सदस्यता संख्या बढ़ाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने और सभी सदस्यों से अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया। राज्य और जिला कार्यकारिणी के विस्तार हेतु प्राप्त नामावली पर निर्णय अगली बैठक में लिया जाएगा साथ ही आगामी सामाजिक गतिविधियों को जल्द क्रियान्वित करने पर भी सहमति बनी।ट्रस्ट की संरक्षिका गोदावरी थापली ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी से एकजुट होकर काम करने की अपील की। सदस्यता अभियान के तहत विक्रांत थापली को अतिविशिष्ट सदस्यता प्रदान की गई, जबकि सागर लामा, दुर्गेश गौतम, ऋचा गौतम, योगेन्द्र सिंह थापा, अनिता थापा, उषा थापा, रश्मि थापा, शैलेन्द्र थापा, चंद्रिका थापा और सुशान्तिका थापा को ट्रस्ट की सदस्यता दिलाई गई।सदस्यता विस्तार की प्रक्रिया में सीता शर्मा द्वारा पार्वती रेग्मी, तारा शर्मा और अंकिता प्रधान को सदस्यता प्रदान की गई।वरिष्ठ सदस्य बालकृष्ण बराल ने सभी नए सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ट्रस्ट की दिशा में सभी को मिलकर कार्य करना होगा ताकि सामाजिक सरोकारों को मजबूती मिल सके।बैठक में गोदावरी थापली, निर्मला थापा, सीता शर्मा, मधुसूदन शर्मा, नील कमल चंद, बालकृष्ण बराल, तारा शर्मा, पार्वती रेग्मी, अंकिता प्रधान, दिव्या शर्मा और लोकेश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें