किसानों का परिश्रम और त्याग ही हमारी सच्ची पूंजी व ताकत : मुख्यमंत्री धामी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सरकार की नीतियां और किसानों का परिश्रम मिलकर बनाएंगे स्वर्णिम भविष्य

पंतनगर, 7 नवम्बर।
राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में वृहद कृषक सम्मेलन का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों का परिश्रम और त्याग ही हमारी सच्ची पूंजी और ताकत है। उन्होंने राज्य निर्माण और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की यात्रा में किसानों के योगदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाएं किसानों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं। राज्य सरकार किसानों को तीन लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त ऋण, कृषि उपकरणों पर 80% सब्सिडी और मुफ्त सिंचाई सुविधा प्रदान कर रही है।

उन्होंने बताया कि 200 करोड़ रुपये की पॉलीहाउस योजना के तहत अब तक 350 पॉलीहाउस स्थापित किए जा चुके हैं तथा फलों की उत्पादकता में ढाई गुना वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रजत जयंती वर्ष में “उत्तराखंड का किसान — उत्तराखंड का गौरव” के संदेश के साथ आत्मनिर्भर कृषि राज्य की दिशा में नई शुरुआत की जा रही है।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी, विधायक तिलकराज बेहड़ सहित बड़ी संख्या में किसान, अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें