मुख्यमंत्री धामी से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 10 अक्इटूबर ।

श्री बदरीनाथ-श्री केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात कर यात्रा से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अब तक रिकॉर्ड 31 लाख से अधिक तीर्थयात्री भगवान बदरी विशाल और बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। इसमें साढ़े सोलह लाख से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम और साढ़े चौदह लाख से अधिक बदरीनाथ धाम पहुंचे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई और मंदिर समिति की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी उत्तराखंड की धार्मिक आस्था और राज्य सरकार की बेहतर व्यवस्थाओं का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। चारधाम यात्रा से जुड़े विकास कार्यों पर सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है।”

मुख्यमंत्री ने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की पीठ थपथपाते हुए कहा कि रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन में मंदिर समिति के प्रयास अहम रहे हैं। उन्होंने मंदिर समिति से जुड़े संकल्पों को पूरा करने का भरोसा भी दिया।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री के समक्ष मंदिर समिति की गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन और भगवान बदरी विशाल व बाबा केदारनाथ जी की कृपा से इस वर्ष चारधाम यात्रा सफल, सुगम और सुरक्षित रही। सरकार के कुशल प्रबंधन और मंदिर समिति के समन्वय से यात्रा व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रही है।”

द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में अगले सत्र की यात्रा को और बेहतर बनाने के लिए योजनाएं तैयार की जा रही हैं। यात्रा मार्गों के सौंदर्यीकरण और विस्तार के लिए केंद्र और राज्य दोनों सरकारों का सहयोग मिल रहा है।

इस दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को भगवान बदरी विशाल और बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। वे लगातार इन धामों के प्रति श्रद्धा रखते हैं और मंदिर प्रबंधन को निरंतर सहयोग देते रहे हैं। इस बार उन्होंने 10 करोड़ रुपये की राशि मंदिर समिति को भेंट की।

Leave a Comment

और पढ़ें