कर्नल प्रीतम सिंह के पौत्र बलविंदर सिंह संधू कांग्रेस में शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 10 अक्टूबर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सहयोगी और आजाद हिंद फौज के कर्नल रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कर्नल प्रीतम सिंह के पौत्र सरदार बलविंदर सिंह संधू शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

उन्होंने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना से मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि उनके दादा कर्नल प्रीतम सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में देश की आजादी की लड़ाई लड़ी थी और स्वतंत्रता के बाद भी देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि वे अपने पुरखों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस पार्टी के माध्यम से समाज और देश की सेवा करना चाहते हैं।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सरदार बलविंदर सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें सक्रिय रूप से संगठन में कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि आगामी जनवरी में कर्नल प्रीतम सिंह की पुण्यतिथि पर वे खैरी (डोईवाला) स्थित उनके निवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें