ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी प्रेम नगर रीना राठोर ने किया छात्रा छात्राओं को किया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*एसएसपी देहरादून के निदेशन में देवभूमि यूनिवर्सिटी में चली दून पुलिस की नशे के विरुद्ध पाठशाला*

*क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर रीना राठौर ने छात्र-छात्राओ को किया जागरूक, NDPS एक्ट की दी गई जानकरी*

*छात्र छात्रों को संबोधित कर नशे से दूर रहने के लिए किया गया प्रोत्साहित*

*छात्र-छात्राओं से ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान का लिया फील्डबैक*

*यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के साथ समन्वय मीटिंग आयोजित कर, छात्र छात्रों के भराये जा रहे कॉन्सर्ट फॉर्म/ शपथ पत्र की ली गई जानकरी*

*पुलिस की पहल पर यूनिवर्सिटी द्वारा प्रत्येक छात्र छात्रों का भरा जा रहा है कॉन्सर्ट फॉर्म/शपथ पत्र, वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया कॉन्सर्ट फॉर्म/शपथ पत्र*

*छात्र-छात्रायें द्वारा मादक पदार्थ (ड्रग्स) का सेवन न करने के सम्बन्ध में भरा जा रहा है कॉन्पसेंट फॉर्म/ शपथ पत्र*

देहरादून 21 अगस्त । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान संचालित किया जा रहा है।
थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत देवभूमि यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर रीना राठौर ने संबोधित करते हुए छात्र छात्रों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, नशे से होने वाली हानियों तथा NDPS एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही छात्रों को नशे से दूर रहने, समाज को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने तथा ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया।

यूनिवर्सिटी प्रबंधन के साथ पुलिस द्वारा संयुक्त मीटिंग आयोजित कर छात्र-छात्रा द्वारा ड्रग्स सेवन न करने सम्बन्धी भरे जा रहे शपथ पत्र/कॉन्सेंट फॉर्म की जानकारी नली गई। फॉर्म को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें