नई दिल्ली 20 अगस्त। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड ने आज भारत में अपनी प्रतिष्ठित लक्ज़री हाइब्रिड इलेक्ट्रिक सेडान कैमरी का नया स्प्रिंट एडिशन लॉन्च किया। यह नया वेरिएंट और भी स्पोर्टियर और डायनैमिक लुक के साथ आता है, जिसमें डुअल-टोन एक्सटीरियर, मैट ब्लैक एक्सेंट्स और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स किट* शामिल हैं। इसे खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर
तैयार किया गया है, जो स्पोर्टी स्टाइल के साथ मज़ेदार और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव चाहते हैं।
कैमरी स्प्रिंट एडिशन पर अपनी राय रखते हुए श्री वरिंदर वाधवा, वाइस प्रेसिडेंट सेल्स, सर्विस और यूज्ड कार बिज़नेस, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्रा. लि., ने कहा, “हम हमेशा ग्राहकों की बदलती आकांक्षाओं को
ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ते हैं और यही हमारी प्रगति का आधार है। कैमरी स्प्रिंट एडिशन इसी सोच को दर्शाता है। इसमें आकर्षक डुअल-टोन स्टाइलिंग, बोल्ड ब्लैक मैट अलॉय व्हील्स और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स
किट दी गई है, जो कार को दमदार और स्पोर्टी लुक देती है। हमें विश्वास है कि यह नया वेरिएंट आधुनिक उपभोक्ताओं को खूब पसंद आएगा और टोयोटा की सतत गतिशीलता के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत
करेगा।”








