रक्तदाता शिरोमणि अनिल वर्मा “सुदर्शन अग्रवाल मेमोरियल अवॉर्ड-2024” से सम्मानित*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। 20 जुलाई। नारायण दत्त भट्ट।


*”नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल्स, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय,भारत सरकार” तथा “फेडरेशन ऑफ ब्लड डोनर ऑर्गेनाइजेशंस ऑफ इंडिया ” द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून पर यूथ रेडक्रास कमेटी के चेयरमैन अनिल वर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर “सुदर्शन अग्रवाल मेमोरियल अवॉर्ड -2024 से सम्मानित किया गया।*
*देश में सुरक्षित रक्त संचरण प्रक्रिया को बेहतर एवं सुरक्षित बनाने की निगरानी में संलग्न केंद्रीय संस्थान “नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल्स, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ,भारत सरकार तथा रक्तदान अभियान में राष्ट्र की अग्रणी संस्था “फेडरेशन ऑफ ब्लड डोनर ऑर्गेनाइजेशंस ऑफ इंडिया” द्वारा संयुक्त रूप से एन० आई० बी०, नोएडा (उ० प्र०) परिसर में 14 जून से 16 जून 2024 तक देश के तीन दिवसीय भारत की सबसे बड़ी राष्ट्रीय कार्यशाला व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें रक्तदान जागरूकता विशाल रैली , कैंडल मार्च व साइंटिफिक सेशन सहित पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।*
*कार्यशाला में भारत के 25 राज्यों से राज्य / राष्ट्रीय स्तर पर रक्तदान अभियान में अग्रणी लगभग 250 स्वैच्छिक रक्तदाता पुरूषों-महिलाओं , रक्तदाता प्रेरकों, रक्त संचरण विशेषज्ञों , ब्लड बैंक अधिकारियों, तथा रक्त निगरानी वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।*
*कार्यशाला में 14 जून को सन् 1971 से स्वयं अब तक *155 बार रक्तदान कर चुके उत्तराखंड के रक्तदाता शिरोमणि अनिल वर्मा, चेयरमैन यूथ रेडक्रास कमेटी को राष्ट्रीय स्तर पर स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ” समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमत स्वामी सर्वलोकानंद जी महाराज सचिव रामकृष्ण मिशन, नई दिल्ली , विशिष्ट अतिथि डॉ० अनूप अनविकर डायरेक्टर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल्स , स्वा० एवं परि० कल्याण मंत्रालय भारत सरकार तथा एफ० बी० डी० ओ० आई० के सेक्रेटरी जनरल अपूर्बा घोष द्वारा सुदर्शन अग्रवाल मेमोरियल अवॉर्ड -2024″ के प्रशस्ति पत्र, गोल्ड मेडल, बैज ऑफ ऑनर, अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह आदि प्रदान करके सम्मानित किया गया।*
*विदित हो कि उत्तराखंड के राज्यपाल रहे सुदर्शन अग्रवाल राज्य सभा में 12 वर्ष सेक्रेटरी जनरल तथा 16 वर्ष पंजाब और दिल्ली की न्यायिक सेवा में न्यायिक अधिकारी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सदस्य के रूप में सुप्रीम कोर्ट के जज समतुल्य रहे, दिल्ली में उनके व्यक्तिगत प्रयासों , नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में रोटरी इंटरनेशनल ब्लड बैंक की स्थापना पांच करोड़ रुपए में की गई। आई० एम० ए० ब्लड बैंक, उत्तराखंड के निर्माण में भी उनका विशिष्ट योगदान रहा । उत्तराखंड के सैकड़ों निर्धन परिवारों की बालिकाओं की उच्च स्तरीय निःशुल्क शिक्षा व प्रशिक्षण हेतु हिम ज्योति स्कूल एवं हिम ज्योति फाऊंडेशन विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।*
*कार्यशाला के साइंटिफिक सेशन में बतौर गेस्ट स्पीकर अनिल वर्मा को “उत्तराखंड में स्वैच्छिक रक्तदान की भूमिका ” विषय पर विचार व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया गया। इसपर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड डॉ० धन सिंह रावत मंत्रालय, उत्तराखंड के कुशल निर्देशन , स्वास्थ्य सचिव डॉ० आर० राजेश कुमार के संयोजन एवं एस बी टी सी प्रभारी डॉ० अजय नगरकर के संचालन में समस्त 13 जिलों में बढ़ते स्वैच्छिक रक्तदान , ब्लड बैंकों की संख्या, 04 ब्लड वैन, ब्लड स्टोरेज सेंटरों व ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिटों की संख्या व ऐफरेसिस के माध्यम से सुरक्षित रक्त आपूर्ति आदि की उत्तरोत्तर प्रगति पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही रक्त की मांग व आपूर्ति में सामंजस्य बिठाने हेतु स्वैच्छिक रक्तदान, थैलीसीमिया, कैंसर, ईट राईट इंडिया, रोड ऐक्सिडेंट आदि से संबंधित बेहतरीन तर्क़ प्रस्तुत किए जिनका जनसमूह ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।*
*इससे पूर्व भी फेडरेशन ऑफ ब्लड डोनर ऑर्गेनाइजेशंस ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय – अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित दो कार्यशालाओं में अनिल वर्मा को 2019 में एन बी टी सी व बैंकों ,नई दिल्ली में “डाॅ० कार्ल लैण्डस्टीनर अवाॅर्ड” तथा 2018 में साइंस सिटी कोलकाता में तत्कालीन गवर्नर प्रोफेसर केशरी नाथ त्रिपाठी जी द्वारा “सेंचुरियन ब्लड डोनर अवाॅर्ड” तथा दार्जिलिंग में “बेस्ट स्पीकर अवाॅर्ड” से भी सम्मानित किया जा चुका है। इनके अतिरिक्त ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल जी मुख्यमंत्री हिमानंद बिस्वाल तथा कोटा राजस्थान, गुजरात , झारखंड तथा खंडवा मध्यप्रदेश की संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किया गया है।*
*उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा “भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत रक्तदाता शिरोमणि अवाॅर्ड”, स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत द्वारा “रक्तदाता रत्न अवॉर्ड” तथा तत्कालीन मुख्यमंत्रियों नित्यानंद स्वामी द्वारा बेस्ट सिविल डिफेंस पोस्ट वार्डन अवाॅर्ड , डाॅ० रमेश पोखरियाल निशंक , हरीश रावत, त्रिवेंद्र रावत , गवर्नर बी एल जोशी , गवर्नर सुदर्शन अग्रवाल , गवर्नर मार्गेट अल्वा व गवर्नर डॉ० के के पॉल सहित स्वास्थ्य मंत्रियों , विधानसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्रियों, स्वास्थ्य सचिवों , तथा अनेकों सरकारी -गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।*

Leave a Comment

और पढ़ें