मानसून पूर्व बुचड़ी नाले की सफाई, राजस्व एवं सिंचाई विभाग की टीम ने किया संयुक्त निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंपावत 09 जून ।

मानसून से पूर्व संभावित बाढ़ जोखिम को दृष्टिगत रखते हुए टनकपुर के बुचड़ी नाले की व्यापक सफाई का कार्य प्रारंभ किया गया है। यह कार्य जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे के निर्देशानुसार राजस्व एवं सिंचाई विभाग द्वारा किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य आगामी बरसात के मौसम में जल निकासी को सुचारु बनाना तथा नाले से सटे क्षेत्रों को जलभराव और बाढ़ की आशंका से सुरक्षित रखना है।
सोमवार को राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई की प्रगति, तकनीकी दृष्टिकोण और संभावित समस्या क्षेत्रों का आकलन करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए।उपजिलाधिकारी आकाश जोशी ने अवगत कराया कि नाले से गाद एवं अवरोधक मलबे की निकासी की जा रही है, साथ ही जल प्रवाह को व्यवस्थित करने एवं जल जमाव के संभावित बिंदुओं की पहचान कर समुचित सुधारात्मक कार्य सुनिश्चित किए जा रहे हैं।निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें