दुनिया की श्रेष्ठ व्हिस्की अमृत ने फिर मारी बाजी ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली 8 जून। अमृत डिस्टिलरीज ने ‘दुनिया की सबसे अच्छी व्हिस्की’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया। यह उपलब्धि न केवल अमृत डिस्टिलरीज के लिए गौरव का विषय है बल्कि यह पूरे भारत की स्पिरिट्स इंडस्ट्री के लिए भी महत्वपूर्ण क्षण है।
इसकी एक बोतल की कीमत कितनी है? भारतीय व्हिस्की ब्रांड अमृत डिस्टिलरीज ने 2025 के प्रतिष्ठित सैन प्रफांसिस्को वर्ल्ड स्पिरिट्स प्रतियोगिता में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने तीन डबल गोल्ड और एक गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम वैश्विक मंच पर रोशन किया है।
अमृत फ्रयूजन सिंगल माल्ट स्काच व्हिस्की भारत की विदेशों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली व्हिस्की है। इसे डबल गोल्ड मिला है। अमृत इंडियन सिंगल माल्ट, अमृत कुरिंजी सिंगल माल्ट को भी डबल गोल्ड मिला है जबकि अमृत पीटेड सिंगल माल्ट को गोल्ड मिला है।
यह उपलब्धि अमृत डिस्टिलरीज को एसएफडब्ल्यूएससी 2025 में तीन डबल गोल्ड जीतने वाली एकमात्र भारतीय डिस्टिलरी बनाती है। कंपनी के प्रबंध निदेशक रक्षित एन जगदाले ने कहा कि हम इस प्रतिष्ठित मंच से यह सम्मान पाकर अत्यंत प्रसन्न हैं।
अमृत डिस्टिलरीज की यह सफलता भारतीय सिंगल माल्ट व्हिस्की के क्षेत्रा में एक नया मानक स्थापित करती है और वैश्विक बाजार में भारतीय ब्रांड की प्रतिष्ठा को और मजबूत करती है।
दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अमृत फ्रयूजन व्हिस्की का भारत में रेट 5200 रुपए है। अमृत इंडियन सिंगल माल्ट की कीमत 5190 रुपए है। अमृत कुरिंजी सिंगल माल्ट 5200 रुपए और अमृत पीटेड सिंगल माल्ट की कीमत भी 5190 रुपए के करीब है।

Leave a Comment

और पढ़ें