मां सुरकंडा जन सेवा समिति द्वारा वृक्षमित्र डा0 त्रिलोक चंद्र सोनी का सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 7 जून ।ग्राम पंचायत घेना के मां सुरकंडा जन सेवा समिति ने कटुकीचैल सुरकंडा व काली मंदिर में पूजा अर्चना कर विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें तीन ग्राम पंचायत के लोगो ने प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह कठैत की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर बीरपाल कठैत ने कहा कि हम नवरात्रों व गंगा दशहरा पर्वो पर भंडारे का आयोजन करते है। 2027 तक भंडारे के लिए बुकिंग की गई हैं। इस अवसर पर पर्यावरण व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए वृक्षमित्र डा0 त्रिलोक चंद्र सोनी को सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में डा0 सोनी ने कहा कि प्रकृति ने देवस्थलों को ऊंचे पर्वतों के भागो में बसाया है। जो सच्ची श्रद्धा से आते है उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वृक्षमित्र ने अनुरोध किया जो भी श्रद्धालु, नव विवाहित जोड़े, गांव के लोग अपने जन्मदिन, बार त्योहारों पर मंदिर में प्रसाद चढ़ावें के लिए लाते है, उसके साथ एक पौधा भी लेकर आए। मातारानी के चरणों में अर्पित कर मंदिर परिसर में लगाएं। ऐसे हमारे छोटे छोटे प्रयास पर्यावरण संरक्षण व वातावरण संतुलन बनाने में कारगर साबित हेंगे।
कार्यक्रम में गंभीर सिंह कठैत, सूरज सिंह कठैत, हीरा सिंह बर्थवाल, विजय बर्थवाल, नरेंद्र सिंह कठैत, रमेश सिंह कठैत, जयसिंह कठैत, पुलमा देवी, पूजा कठैत, अंजू बर्थवाल, सरस्वती बर्थवाल, मीना बर्थवाल, ममता कठैत आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें