उत्तराखंड समेत 7 राज्यो की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 10 जुलाई को होगा मतदान 13 को मतगणना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। नारायण दत्त भट्ट। 10 जून।

देश में 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को मतदान होगा। वहीं 13 जुलाई के दिन नतीजे घोषित हो जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, हिमाचल की 3, बिहार की 1, बंगाल की 4 सीटों पर 10 जुलाई के दिन वोट डाले जाएंगे।
इन सीटों पर नोटिफिकेशन 14 जून को जारी होगा। उपचुनाव के नामांकन की आखिरी तारीख 21 जून निर्धारित की गई है। नामांकन की स्क्रूटनी 24 जून को होगी। वहीं नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 जून तय है। इसके बाद वोटिंग 10 जुलाई को होगी और नतीजे 13 जुलाई को आएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें