नारायण दत्त भट्ट चम्पावत। 10 जून
चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के भिंगराड़ा क्षेत्र में
मजदूरी करने वाला नेपाली नागरिक अपने साथ मजदूरी करने वाले नेपाली नागरिक की नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया। परिजनों ने रीठा साहिब थाने में नेपाल निवासी अमर सिंह थापा के खिलाफ नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कर भगाकर ले जाने की तहरीर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार नेपाली नागरिक जो कि पाटी ब्लाक के भिगराडा़ क्षेत्र में निर्माण कार्य में लगे हुए हैं उनके साथ मजदूरी करने वाला उनका साथी नेपाल निवासी अमर सिंह थापा रविवार की रात्री नौ बजे उनकी की 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को भगाकर ले गया। लड़की के पिता ने बताया रविवार रात नौ बजे उनकी बेटी ने सबको खाना दिया जिसके बाद साढ़े नौ बजे वह अचानक लापता हो गई उन्होंने बताया बेटी की काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया । उन्होंने नेपाल निवासी अमर थापा पर अपनी नाबालिग बेटी को भगाने का आरोप लगाया है उन्होंने बताया है अमर थापा शादीशुदा है तथा दो बच्चों का पिता है तथा भिंगराड़ा में उन्हीं लोगों के साथ कार्य करता है ।








