उत्पादों की गुणवत्ता और पैकेजिंग पर दे विशेष ध्यान- डॉ खाती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंपावत 31 मई ।

शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ० जी.एस खाती ने श्यामलाताल स्थित ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने इन ग्रोथ सेंटरों और महिला स्वयं सहायता समूहों की समीक्षा करके उनके कामकाज की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान आजीविका सुधार और आर्थिकी सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।
उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता पर बल देते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग करते हुए स्थानीय उत्पादों को बेचा जाए। इस हेतु पैकेजिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने समूह की महिलाओं से चर्चा कर वहां की भूमि की जानकारी ली कि इस जगह क्या क्या उत्पादन किया जा सकता है।
महिलाओं ने मुख्य विकास अधिकारी को बताया कि की इस क्षेत्र में केले का उत्पादन अच्छा होता है साथ ही उन्हें बेचने हेतु बाजार भी उपलब्ध है। श्री खाती ने कहा कि इस क्षेत्र में केले, गुलाब (गुलाबजल व इत्र बनाने के लिए), शहद और तेजपात की अपार संभावनाएं हैं इस हेतु इसी के तहत योजनाएं तैयार की जाए। ताकि स्थानीय लोगों को इसका लाभ प्राप्त हो और उनकी आर्थिकी मजबूत हो।
उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर ही तरह तरह के उत्पादों के विकल्प खोजने पर कार्य करें ताकि बाहरी सप्लाई पर निर्भरता कम हो सके। उन्होंने कहा कि तैयार माल को बाजार उपलब्ध कराने पर भी खास ध्यान देने की जरूत है। उन्होंने कहा कि बाजार के रूप में ऑनलाइन बाजार का भी सहारा लिया जा सकता है।
निरीक्षण के दौरान कुछ निर्देशों के साथ-साथ ग्रोथ सेंटरों और महिला स्वयं सहायता समूहों को आजीविका सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया

निरीक्षण के दौरान मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी, खंड विकास अधिकारी चंपावत अशोक अधिकारी, जिला भेषज अधिकारी कमलेंद्र यादव सहित रीप कार्मिक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी सहित समूह की महिलाएं व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें