लोहियाहेड में पैदल पहुंचे सीएम धामी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लोहियाहेड 28 अगस्त ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को लोहियाहेड में आम लोगों के बीच पैदल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यवसाय और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करते हुए ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय रूप से लोकप्रिय रवि के स्टॉल पर रुककर टिकी का स्वाद भी लिया।

मुख्यमंत्री को अपने बीच सहज अंदाज में पैदल चलते देख स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में खासा उत्साह नजर आया। उन्होंने स्टॉल संचालक रवि से बातचीत कर उनके व्यवसाय और स्वरोजगार के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थानीय स्तर पर छोटे व्यवसाय के माध्यम से आजीविका अर्जित करने के प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से भी आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों और छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘वोकल फॉर लोकल’ स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का माध्यम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को प्राथमिकता देने से इसका सीधा लाभ स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों, युवाओं और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को मिलता है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को भी गति मिलती है।
मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों के बीच इस सहज अंदाज में पहुंचना क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। व्यापारियों और नागरिकों ने मुख्यमंत्री की सादगी और स्थानीय कारोबार को प्रोत्साहित करने की पहल की सराहना की।

Leave a Comment

और पढ़ें