नोएडा 29 मई। जानी फायरफॉक्स फिल्म के स्वामी और ज्ञानवापी फाइल्स ए टेलर्स मर्डर स्टोरी के निर्माता अमित जानी ने अपनी फिल्म को लेकर कॉंग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत पर गलत बयान देने का आरोप लगाते हुए उनसे पोस्ट डिलीट करने की मांग की है साथ ही चेतावनी दी है यदि जानी फायर फॉक्स फिल्म्स को भाजपा या अन्य दल से जोड़ा गया तो वे मानहानि का केस करेंगे।
अमित जानी ने कहा कि उदयपुर मर्डर केस पर फिल्म भाजपा नहीं बल्कि हम बना रहे है। ना हम भाजपा से फंड लेते है ना हमारा मकसद किसी राजनीतिक दल का लाभ या नुकसान है। हम सिर्फ 2022 में तत्कालीन कॉंग्रेस सरकार में किस तरह हत्यारों का बचाव कर रही थी, किस तरह बार बार मांगने पर कन्हैयालाल को सुरक्षा नहीं दी गयी, किस तरह थाने ले जाकर कन्हैयालाल पर पुलिस ने अत्याचार किया, वहीं दिखा रहे हैं। इसमें किसी के पेट में दर्द नहीं होना चाहिए।गौर हो कि ज्ञानवापी फाइल्स ए टेलर्स मर्डर स्टोरी की रिलीज 27 जून को देश विदेश में 3000 स्क्रीन पर होना है जिससे पहले कॉंग्रेस इस फिल्म को भाजपा का एजेंडा बताकर अपने पापों से बचना चाहती है।








