


*अवैध शराब/मादक पदार्थो के साथ 03 नशा तस्कर आये दून पुलिस की गिरफ्त में*
*अभियुक्तों के कब्जे से 06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, 06.10 ग्राम अवैध स्मैक तथा 01 किलो 214 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में अलग अलग थाना क्षेत्रों के दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है –
*1- कोतवाली डोईवाला*
*06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब तथा 06.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 नशा तस्कर गिरफ्तार*
आज दिनांक 27/05/2025 को डोईवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अलग अलग स्थानों, लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास से अभियुक्त सुरेश चन्द पुत्र स्व0 नरोत्तम चौसाली को 288 पव्वे (6 पेटी) IMPERIAL BLUE WHISKY अंग्रेजी शराब तथा लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास से अभियुक्त अमन कश्यप पुत्र श्री सेवाराम को 06.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया तथा शराब तस्करी मे प्रयुक्त किये जा रहे वाहन ऑल्टो कार सं0- UK07-BJ-7472 को सीज किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त विवरण*
1- सुरेश चन्द पुत्र स्व0 नरोत्तम चौसाली निवासी भाववाला, थाना सेलाकुई, जनपद- देहरादून, उम्र- 44 वर्ष
2- अमन कश्यप पुत्र श्री सेवाराम कश्यप निवासी केशवपुरी बस्ती, कोतवाली डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र-22 वर्ष
*बरामदगी विवरण*
01- 06 पेटी (288 पव्वे) अंग्रेजी शराब IMPERIAL BLUE WHISKY
02- अवैध स्मैक – 06.10 ग्राम *(अनुमानित कीमत करीब 1,80,000/-रूपये)*
03- ऑल्टो कार सं0- UK07-BJ-7472
*2- कोतवाली ऋषिकेश*
*01 किलो 214 ग्राम अवैध गांजे की तस्करी करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
दि0 26/05/2025 को ऋषिकेश पुलिस द्वारा परशुराम चौक से आगे पुरानी चुंगी की तरफ जाने वाली सडक पर आकास्मिक चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त अभिषेक पुत्र राजकुमार को 01 किलो 214 ग्राम अवैध गांजा की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
अभिषेक पुत्र राजकुमार निवासी बाल्मिकी बस्ती रेलवे रोड जनपद देहरादूनहाल पता चूना भट्टा बनखण्डी ऋषिकेश, देहरादून, उम्र -24 वर्ष
*बरामदगी*
01 किलो 214 ग्राम अवैध गांजा
*(अनुमानित कीमत 31 हजार रूपये)*








