
।
रंगोली प्रतियोगिता में महिलाओ ने लिया बढ़ चढ़ कर भाग।
लोहाघाट। 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य व दिव्य तारीखे से योग दिवस आयोजित करने हेतु जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा विभाग द्वारा पूरे जिले में योग जागरण अभियान जारी है। लोहाघाट के योगा हॉल में महिलाओ द्वारा मांगलिक कार्य का प्रतीक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर और गती दी है। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद सिंह एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह, के नेतृत्व में योग एवं प्राणायाम का घर घर अभ्यास किया जा रहा है। इसके किए बाकायदा योगसादिका सोनिया आर्या की देख रेख में महिलाओ की पाँच टीमे गठित की है। जिला पंचायत की प्रशासक ज्योति राय ने महिलाओ के रंगोली प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उनका उत्साह बढ़ाया। वही सोनिया आर्या द्वारा योगिक क्रियाओ से महिलाओ को विभिन्न रोगों से मिल रहे आरोग्य को देखते हुए महिलाओ की योग के प्रति लगातार रुचि बढ़ती जा रही है। मालूम हो की अंतराष्ट्रीय योग दिवस भले ही 21 जून को आयोजित किया जाएगा लेकिन जिले में इसकी तैयारियां 50 दिन पहले से ही शुरू हो गई है।








