9 से 11 जून तक रीठासाहिब में होने वाले सालाना जोड़ मेले की व्यवस्थाओं को पूरी तरह किया जाए चाक-चौबंद।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यह ऐसा मेला है जिसमें देश-विदेश के लोगों की मेजबानी करने का हमें मिलता है अवसर- डीएम

चम्पावत 2 मई। दुनिया में मीठे रीठे के चमत्कार के लिए प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब में होने वाले सालाना जोड मेले की तैयारीयो में जिला प्रशासन जुट गया है। 9 से 11 जून तक होने वाले इस मेले में तीर्थ यात्रियों को सड़क यातायात, सुरक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता, पेयजल आदि व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी नवनीत पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होने कहा कि यह ऐसा मेला है जिसमें हमें प्रतिवर्ष देश-विदेश के तीर्थ यात्रियों की मेजबानी करने का अवसर मिलता है। इस मेले में देश के कोने-कोने के अलावा विदेश से भी तीर्थ यात्री आते हैं। हमें ऐसा वातावरण तैयार करना है जिसमे तीर्थ यात्रियों को हम बेहतर सुविधायें देने के साथ एक मेहमान की तरह उनको सम्मान दें, जिससे वे यहाँ की यादों को समेटकर अपने साथ ले जा सके। इससे हमारे जिले का पर्यटन और धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा। उन्होंने सूखीढांग से रीठासाहिब तक के मार्ग को हर हालत में सुगम यातायात योग्य बनाने के लिए 25 मई तक की लक्ष्मण रेखा खींच दी है। उनका कहना है कि टनकपुर से आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए यह ऐसा मार्ग है जिसमे उनकी सफ़र की दूरी आधी रह जाती है। ऐसी स्थिति में इस सड़क में यात्रियों का अधिक दबाव होगा। ऐसे संवेदनशील स्थानों में जेसीबी रखी जाये ताकि आपात स्थिती में सड़क को चालू रखा जा सके।बैठक में मेले में तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ के चलते वहां सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध की जाए। इसके अलावा विभिन्न स्थानों से आने वाली संगत द्वारा तीर्थ यात्रियों की सेवा के लिए सड़क मार्गो में जो लंगर सेवा चलाई जाती है वहाँ पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा का विशेष ध्यान दिया जाये।जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि वे सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए आपस में सहयोग व समन्वय स्थापित करें जिससे किसी भी स्तर पर कमी ना रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब में चलने वाले लंगर में पिरुल से बनाए गए ब्रिकेट का उपयोग किया जाएगा। जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ इस कार्य में लगे लोगों को रोजगार भी मिल सके। पिरूल का ब्रिकेट ईंधन का एक सस्ता और अच्छा विकल्प है। जिलाधिकारी ने इस बात पर जोर दिया की सभी विभाग अभी से अपनी तैयारिया शुरू कर दे। बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, डीएफओ नवीन चंद पंत, सीडीओ संजय सिंह, एडीएम जयवर्धन शर्मा, एसडीम अनुराग आर्य, जल संस्थान के यूनुस बिलाल, जल निगम के ईई बीके पाल सहित तमाम लोग मौजूद थे

Leave a Comment

और पढ़ें