देहरादून 16 अप्रैल। मंझगांव खत-द्वार थाना चकराता, जनपद देहरादून ने थाना चकराता तहरीर दी कि उनके गाँव में ही रहने वाले एक व्यक्ति पियाराम जोशी पुत्र श्री रूपराम जोशी, जो राजकीय प्रार्थमिक विद्यालय मझगांव में शिक्षक है, के द्वारा उनकी नाबालिग बहन के साथ जोर-जबरदस्ती कर शारीरिक सम्बन्ध बनाये तथा घटना के सम्बन्ध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त घटना के बाद प्रार्थी की बहन काफी डर गई तथा उसके द्वारा कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। वादी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना चकराता पर धारा-64/352/351(2)(3) भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल अलग-अलग टीमें गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। घटना के बाद से ही अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सर्विलासं तथा मुखबिर के माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर 16 अप्रैल को अभियुक्त पियाराम जोशी को बस स्टैंड नैनीताल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उ0नि0 दीपक धारीवाल, थानाध्यक्ष कालसी, उ0नि0 चन्द्रशेखर नौटियाल, थानाध्यक्ष चकराता 0उ0नि0 विकास रावत, थाना सहसपुर कांस्टेबल सुधीर, थाना चकराता, यशपाल, थाना चकराता, नरेन्द्र, (एसओजी) पंकज (एसओजी) शामिल थे।







