पुलिस ने 51.45 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 5 अप्रैल। थाना सहसपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 04 अप्रैल को सभावाला मार्ग से एक अभियुक्त को अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 51.45 ग्राम अवैध स्मैक के बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहसपुर पर धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह उक्त स्मैक को उसने मिर्जापुर के स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर लाया था, जिसे वह नशे के आदि लोगो को महंगे दामों में बेचने की फिराक में ले जा रहा था। अभियुक्त अवैध स्मैक को सहारनपुर के स्थानीय नशा तस्करों से खरीदकर चावल के नये कट्टों में छुपा कर उन पर टेप से निशान लगाकर बस के माध्यम से देहरादून भेजता था तथा फ़ोन के माध्यम से अपने साथियों को जानकारी देकर उन कट्टो को रास्ते मे ही उतरवा लेता था। अभियुक्त पूर्व मे भी मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुका है, जिसके विरुद्ध देहरादून तथा सहरानपुर में NDPS एक्ट के अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त से पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के नाम प्रकाश में आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्त भूरा पुत्र असगर निवासी कुंजाग्रांट, थाना विकासनगर, उम्र- 45 वर्ष के पास से 51.45 ग्राम अवैध स्मैकबरामद हुई।
अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना विकासनगर, देहरादून, धारा 8/21/27 एनडीपीएस एक्ट, थाना सहसपुर, देहरादून, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना मिर्जापुर, सहारनपुर, उ०प्र० में मुकदमा दर्ज है
स्मैक पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक विकास रावत, थाना सहसपुर, उपनिरीक्षक विवेक राठी, चौकी प्रभारी धर्मावाला, कांस्टेबल सचिन, मनदीप,अजीत शामिल शामिल है।

Leave a Comment

और पढ़ें