हरिद्वार में बिना पंजीकरण के चल रहे मदरसों पर जिला प्रशासन की ताबड़‌तोर कार्यवाही ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार

। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग उत्तराखण्ड शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी हरिद्वार कामेन्द्र सिंह द्वारा बिना पंजीकरण संचलित मदरसों की जांच राजस्व विभाग, पुलिस विभाग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, एच आर डी ए, समाज कल्याण विभाग की एक संयुक्त टीम गठित कर बिना पंजीकरण के चल रहे मदरसों की की जांच कर सील करने निर्देश दिये गये ।जिलाधिकारी के निर्देश के बाद तहसीलदार हरू प्रियंका रानी , इम्सिता रावत जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी , मनोहर भण्डारी, थानाध्यक्ष कमल मोहन भण्डारी खण्ड शिक्षा अधिकारी, बहादराबाद की संयुक्त टीन द्वारा नवोरमनगर ,सलेमपुर, रादुपुर, गोविंदपुर में बिना पंजीकरण संचालित कुल 05 मदरसों को सील करने की कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के स्तर से मदरसा संचालकी की मदरसा मान्यता नियमावली के मानकानुसार मानक पूर्ण करने वं पंजीकरण की कार्यवाही करने संबंधी सूचना, नौरस के माध्यम से प्रदान की गयी, जिससे इन मदरसों से सम्बद्ध बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके । इस कार्यवाही के दौरान बाद पुलिस व प्रशासन की टीम के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा ।

Leave a Comment

और पढ़ें