सरकार के सेवा सुशासन और विकास के तीन गौरवशाली 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुख्यालय के स्थानीय गोरल चौड़ मैदान में वृहद बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन हुआ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंपावत 24 मार्च ।
प्रदेश में वर्तमान सरकार के सेवा सुशासन और विकास के तीन गौरवशाली 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुख्यालय के स्थानीय गोरल चौड़ मैदान में वृहद बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में जनपद के लोगों को विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेने के साथ ही विभागीय लाभ प्राप्त किया । इस दौरान बहुदेशीय शिविरों में 30 से अधिक विभागीय स्टाल लगाए गए। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग के अतिरिक्त राजस्व, विद्युत, शिक्षा, कृषि, उद्यान, उद्योग, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता राष्ट्रीय आजीविका मिशन, श्रम विभाग, खाद्य विभाग, आयुर्वेदिक, खेल, वन विभाग, रेशम, मत्स्य, डेयरी, वन विभाग, एनआरएलएम, सहकारिता आदि विभिन्न विभागों द्वारा स्टालों के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया गया।
शिविरों में लोगों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाईया भी दी गई। वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा लगभग 20 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया जिसमें 6 लोगों को अटल आवास हेतु लाभ प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त 13 से अधिक लोगों को कृत्रिम उपकरण जैसे कान की मशीन, छड़ी व कमर की बेल्ट वितरित करने के साथ ही क्षेत्रवासियों को विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
शिविर के दौरान कृषि विभाग द्वारा गोल्जू किसान उत्पादक संघ (एफपीओ) को 75 प्रतिशत अनुदान पर एक ड्रोन वितरित किया गया। साथ ही समाम योजना के अंतर्गत ही फार्म मशीनरी बैंक झालाकुड़ी के समूह जय भूमियाल देवता स्वयं सहायता समूह को पावर वीडर, आटा चक्की तथा ब्रश कटर 80 प्रतिशत के अनुदान पर वितरित किया गया।
उद्योग विभाग द्वारा शिल्पी पेंशन योजना के तहत शिल्पियों को चेक वितरण कर लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
बहुउद्देशीय शिविर में बाल विकास विभाग द्वारा बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त नंदा गौरा के लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से 52 हजार की धनराशि दी गई जिसके प्रमाण पत्र बालिकाओं को दिया गया तथा महालक्ष्मी किट के लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। साथ ही शिविर में आए लोगों को राष्ट्रीय पोषण मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन आदि की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
पशुपालन विभाग द्वारा बॉयलर फार्म योजना अंतर्गत जनपद के कृषकों को 60 – 60 हजार रुपए की धनराशि का चेक वितरण किया गया तथा जनपद के कृषकों को पशुपालन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाने के साथ विभागीय जानकारी प्रदान की गई।
इसके अतिरिक्त विकास खंड चंपावत द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत लाभार्थियों को अनुदान धनराशि के चेक वितरित किए गए।
विद्युत विभाग द्वारा स्टाल के माध्यम से लोगों को स्मार्ट मीटर लगाए जाने हेतु विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
पर्यटन विभाग द्वारा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना अंतर्गत लाभार्थियों को चेक वितरीत किए गए।

Leave a Comment

और पढ़ें